महात्मा गांधी के 150 वीं जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय सफाई जागरूकता सप्ताह मना रहा है। बुधवार को छात्र-छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। विद्यालय के 23 छात्र व छात्राओं ने टाउन थाना के समीप व रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के समीप पहले सड़कों पर फेके हुए प्लास्टिक को बटोरकर डस्टबिन में डाला। स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक बीके पाण्डेय, स्टेशन मास्टर पिंटू गुप्ता, चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर गिरीश कुमार चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर मनोहर पासवान ने सभी छात्र व छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संबोधित करते बीके पाण्डेय ने कहा कि जहां इतने छाेटे बच्चे इस प्रकार के स्वच्छता पर पर अभियान चला रहे हैं। इसस लोगों का सीखने की जरूरत है। प्राचार्या सीपी जैन ने कहा कि छात्र व छात्राओं को ग्रामीण इलाकों में भी स्वच्छता के लिए जनता को जागरूक करने क लिए भेजा जाएगा। नेतृत्व करने वालों में प्रेरणा पाण्डेय, रविन्द्र, अरिहंत, ख्याति, विजय, आनंद, अमित व अन्य थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - made people aware through street plays

Post a Comment