बड़हरा के 34 व शाहपुर प्रखंड के 50 बाढ़ग्रस्त इलाकों की बिजली बंद की गई है। भोजपुर सह बक्सर के बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बिजली इन गांव की बंद की गई है। ताकि बिजली से कोई भी अप्रिय घटना न हो। जैसे ही बाढ़ का पानी घटेगा तो गांव की बिजली सप्लाई दे दी जाएगी। बड़हरा प्रखंड के इन गांवकी बिजली है गुल : गुंडी, पैगा, दुबे छपरा, सबलपुर, अलेखी टाेला, नथमलपुर, संझौली, फरहदा, तुलसी छपरा, गजियापुर, सिन्हा, कोल छपरा, कल्याणपुर, लवकुश पुर, इटहना, पाण्डेय टोला, शिवपुर, बखोरापुर, हाजीपुर, पकड़ी, बलूआं, पिपरपांती, जगतपुर, खवासपुर, नरगदा, साेहरा, महुली, देवरिया, सरैया, कृष्णागढ़, मिल्की, पुरूषोत्तम पुर, त्रिभुवानी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment