भागलपुर. नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को होनेवाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन के घटक दल राजद ने अल्पसंख्यक समाज के नेता पर भरोसा जताते हुए राबिया खातून को टिकट दिया है। मंगलवार को वह पटना जाकर राबड़ी देवी से मिलीं और टिकट लेकर वापस आईं।
एनडीए से जदयू के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि किसे टिकट मिलेगा। लेकिन जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मंडल रेस में आगे हैं। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को इसकी घोषणा पटना में की जाएगी। वहीं, हम प्रमुख जीतनराम मांझी ने कहा कि अगर गठबंधन की बैठक में सीट मिल जाती है तो अजय राय नाथनगर से उम्मीदवार होंगे।
कांग्रेस के स्थानीय नेता भी चुनाव लड़ने को लेकर दावेदारी कर रहे हैं। इसे लेकर बुधवार को पटना में महागठबंधन के नेताओं की बैठक होगी। सीपीआई से सुधीर शर्मा के नाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment