एमएमपी ग्राउंड आरा में सोमवार से 30 प्रशिक्षु डीएसपी स्तर के अधिकारियों को घुड़सवारी सिखाने का कार्य शुरू किया गया। एमएमपी आरा में कार्यरत 3 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में 20 से ज्यादा प्रशिक्षकों ने हाई नस्ल के घोड़ों पर बैठाकर ट्रेनिंग देने की शुरुआत की। हालांकि, प्रशिक्षण भत्ता नहीं मिलने से प्रशिक्षक काफी नाराज दिख रहे थे। राजगीर पुलिस अकादमी मे ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षु डीएसपी दोपहर में आरा के एमएमपी ग्राउंड पहुंचे। इसके बाद प्रशिक्षकों ने उन्हें बारी-बारी से घुड़सवारी करने के तौर तरीके बताएं। इसके बाद उन्हें घोड़े पर बैठाकर ट्रेनिंग देना शुरू किया गया। इससे पहले भोजपुर एसपी सह एमएनपी के कमांडेंट सुशील कुमार,बाद मे एएसपी अभियान नितिन कुमार व एसडीपीओ सदर पंकज कुमार जायजा लेने एमएनपी ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण लेने आए डीएसपी स्तर के अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। ट्रेनरों से बातचीत की। इसके बाद प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू किया गया।

एसपी, एएसपी अभियान व एसडीपीओ ने प्रशिक्षण का जाएजा लिया

घुड़सवारी करते प्रशिक्षु डीएसपी व प्रशिक्षु अधिकारियों से मिलते एएसपी अभियान व एसडीपीओ सदर।

नाराज प्रशिक्षकों को एसपी ने समझाया तब मदद के लिए हुए तैयार

एमएमपी ग्राउंड में डीएसपी स्तर के अधिकारियों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेवारी बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन आरा एमएमपी के प्रशिक्षकों में काफी नाराजगी दिखाई दे रही थी। क्योंकि, 2013 से ही इन्हें प्रशिक्षण भत्ता नहीं दिया गया था। पिछले एसोसिएशन में शामिल सदस्यों से कहा गया था कि यहां के एमएमपी को प्रशिक्षण स्थल का दर्जा नहीं प्राप्त है। नाराज एसोसिएशन के सदस्यों का कहना था कि जब यहां प्रशिक्षण स्थल का दर्जा ही नहीं प्राप्त है, तो किस आधार पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। हमलोग इसका विरोध करेंगे। धरना-प्रदर्शन की भी तैयारी पर चर्चा चल रही थी। प्रशिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि 2006 में प्रशिक्षण भत्ता मिला था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि प्रशिक्षण भत्ता नहीं मिलेगा। इस मामले में एसपी सह एमएमपी के कमांडेंट सुशील कुमार से एसोसिएशन के सदस्यों ने बातचीत की इसके बाद प्रशिक्षण शुरू हुआ।

3 इंस्पेक्टर व 20 ट्रेनरों ने घुड़सवारों को दी ट्रेनिंग

इंस्पेक्टर त्रिलोकी प्रसाद, अनिल सिंह व इंस्पेक्टर बुधराम के नेतृत्व में 20 ट्रेनरों ने घुड़सवारी का ट्रेनिंग दिया। यह प्रशिक्षण शिविर 15 दिनों तक चलेगा।उसके बाद पूर्ण दक्ष अधिकारियों को ट्रेनिंग के बाद माना जाएगा। बिहार पुलिस एसोसिएशन आरा एमएमपी के मंत्री मदन गोपाल सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण सोमवार से शुरू किया गया है। घुड़सवारी का प्रशिक्षण लेने वाले सभी 30 प्रशिक्षु डीएसपी बिहार लोक सेवा आयोग की 56 से 59 वें बैच के हैं। प्रशिक्षण के बाद इनकी पोस्टिंग विभिन्न जिलों में की जाएगी। इस प्रशिक्षण में इनके कमांडर प्रशिक्षु डीएसपी जितेश कुमार पांडेय हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - equestrian training started amidst contradiction of the belief of training site

Post a Comment