सिटी रिपोर्टर| आरा
तीन दिवसीय बालक जिलास्तरीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता बुधवार से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरु हुआ। इसमें अंडर- 14, 17 और 19 कैटेगरी में खिलाड़ी शामिल हुए हैं। चयन प्रतियोगिता का आयोजन कला एवं संस्कृति व युवा विभाग के साथ जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया। बुधवार को अंडर-14 कैटेगेरी में प्रतियोगिता हुई, जिसमें 12 विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल हुए। संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, आरा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान सबसे ज्यादा इसी स्कूल के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयन मुकाबले में विवेकानंद पब्लिक स्कूल और टाउन स्कूल के दो-दो खिलाड़ियों समेत कुल 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया। तीनों वर्ग में चयन होने वाले खिलाड़ी मधेपुरा में राज्यस्तरीय मुकाबले में शामिल होंगे। बुधवार को चयन प्रतियोगिता के दौरान बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वालों में संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के अमर कुमार, हिमांशु कुमार सिंह, मोहित सिंह व राहुल सिंह शामिल है। अन्य चयन होने वालों में विवेकानंद पब्लिक स्कूल के मो. कैफ व शिवम सिंह, टाउन स्कूल के नीतीश कुमार व प्रियांशु कुमार, आरडी एकाडमी के अमित कुमार सिंह, एसडीएवी के फरहान महताब, डीएवी ज्ञानदीप के सौरभ कुमार, यूएसएस चित्रशेनपुर के अतिश कुमार यादव, आरडीए एकाडमी के अक्षय मित्तल, ज्ञान ज्योति अवासीय विद्यालय के अमृतेश कुमार, क्षत्रिया उच्च विद्यालय के निशांत सिंह, रेडियन्ट सेन्ट्रल स्कूल के संटू कुमार व माउंट लिट्रा जी स्कूल के आचित कश्यप शामिल है।
अंडर-19 वर्ग के बेहतर खिलाड़ियों का चयन होगा
तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला खेल पदाधिाकरी संजय कुमार ने बताया कि पहले अंडर-14, गुरुवार को अंडर-17 और शुक्रवार को अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगता कराकर बेहतर खिलाड़ियों का चयन होगा। मौके पर नीरज कुमार सिंह, देव कुमार, कुमार मंगलम व नृपेश रंजन समेत कई लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता में विवेकानंद व टाउन स्कूल के दो-दो बालकों का चयन हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment