छठ व दीपावली पूजा की लंबी छुट्‌टी के बाद कॉलेजों खुलते ही विद्यार्थियों की चहलकदमी कॉलेजों में बढ़ गयी। महिला कॉलेज, जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एसबी कॉलेज व जगजीवन कॉलेज में स्नातक पार्ट वन सत्र 2018-21 का रजिस्ट्रेशन देखने के लिए विद्यार्थियों को काफी जमवाड़ा देखा गया। दूसरी तरफ जीरो माइल अवस्थित न्यू कैम्पस में मूल प्रमाण पत्र सहित अन्य सर्टिफिकेट लेेने को लेकर विद्यार्थियों का भीड़ देखा गया। इधर,वीर कुंवर सिंह के प्रशासनिक भवन, विश्वामित्र भवन व विज्ञान भवन में कई अधिकारी नहीं दिखे। प्रशासनिक भवन में प्रॉक्टर,वित्तीय सलाहकार, कॉलेज इंस्पेक्टर कला संकाय व कुलसचिव सहित अन्य अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले।

एनएसयूआई ने स्पॉट नामांकन की जांच की मांग की

एजुकेशन रिपोर्टर। आरा

स्नातक सत्र 2019-22 के स्पॉट नामांकन में हुए गड़बड़झाले की शिकायत एनएसयूआइ ने छात्र कल्याण अध्यक्ष कार्यालय में की। एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत ओझा ने 25 अक्टूबर 19 को महाराजा कॉलेज में रात्रि को हुए नामांकन की जांच करने की मांग की। साथ ही प्राचार्य कक्ष में असमाजिक तत्वों की संलिप्तता की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने की गुहार लगायी।

गांधी ने कहा था पर रखे वक्ताओं ने अपने विचार

सिटी रिपोर्टर|आरा

शहर के नागरी प्राचारिणी जिला केंद्रीय पुस्तकालय में गांधी शताब्दी श्रृंखला के तहत गांधी ने कहा था विषय पर व्याख्यान किया गया। व्याख्यान प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि आज हमारे समाज दहेज प्रथा का प्रचलन जोरों पर है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। सन् 1936 में महात्मा गांधी ने इस प्रथा पर विराम लगाने के लिए संघर्ष किया था। संचालन शिवदास सिंह व धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालयध्यक्ष रवीन्द्र पाठक ने किया। व्याख्यान में आनंद बिहारी मिश्र, शिवशंकर चौबे, राजेश मिश्र, निकेश कुमार, अमिताभ ठाकुर, सरफराज खान सहित कई उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - huge crowd of students gathered to see the registration of graduation part one session 2018 21 as soon as the college opens

Post a Comment