पहले दिन सासाराम के भी प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में बुधवार को पहले दिन जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एसबी कॉलेज, महंथ महादेवानंद महिला कॉलेज, रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम व डालमियानगर महिला कॉलेज के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को भी प्रतियोगिता होगी। दोनों दिन के विजेताओं के के नाम की घोषणा भी होगी। इसके पहले उदघाटन सत्र में प्रतिकुलपति डा नंदकिशोर साह ने कहा कि चयनकर्ता बेहतर से बेहतर प्रतिभागियों का चयन करें। ताकि अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट के लिए बेस्ट टीम को भेजा सके। छात्राओं की ज्यादा भागीदारी पर डॉ साह ने कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि यहां की छात्राएं प्रत्येक वर्ग में बढ़कर हिस्सा ले रही है। पढ़ाई, खेलकूद या सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सभी विधाओं में छात्राओं की उपस्थिति काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। जिस समय लोग लड़कियों को मैट्रिक तक पढ़ाने में सोचते थे, महादेवानंद ने लड़कियों को शैक्षणिक वातावरण दिलाया।
अच्छी क्वालिटी की माइक तक नहीं थी
वीकेएसयू छात्र संघ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह अाधा दर्जन समर्थकों के साथ महिला कॉलेज पहुंचे। तरंग प्रतियोगिता की व्यवस्था पर सवालिया उठाने लगे। कहा कि लाखों रूपये फंड होने के बावजूद समुचित व्यवस्था नहीं की गई। पहले दिन अच्छी क्वालिटी की माइक नहीं थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment