
परबलपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी अमित कुमार पांडेय अपने पुत्र के साथ ससुराल नरौली जा रहे थे। इस बीच एकंगरसराय स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस पर चढ़ने के क्रम में पैर फिसल गया। जिससे वह जख्मी हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आईआरडी पुलिस झारखण्ड में कार्यरत थे। ट्रेन पर सवार उनका बच्चा रह गया। आनन फानन में एकंगरसराय सीटीएस मुकेश कुमार फतुहा जीआरपी थाना के गौतम कुमार को सूचना दी। गौरव कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चा समेत सामान को बरामद कर उनकी मां को सुपुर्द कर दिया। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की कि ट्रेन में यात्रा करते समय हर वक्त सतर्कता बरतें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment