
पीर बिगहा ओपी अंतर्गत तेलिया-मई गांव में सोमवार को पानी भरे पईन में तीन चचेरे भाई-बहन एक साथ गिर कर डूब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह एक बच्ची को बचा लिया। जबकि, चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। परिजन धान के खेत में काम कर रहे थे। सभी बच्चे पईन किनारे खेल रहे थे। उसी दौरान घटना हुई। बहन को बचाने में दो बच्चे भी भी गिरे थे। ग्रामीण तीनों बच्चों को पईन से निकाल इलाज के लिए अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने श्रवण बिंद की 6 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी व पवन बिंद के 6 वर्षीय पुत्र बबलु कुमार को मृत घोषित कर दिया। जितेन्द्र बिंद की 7 वर्षीया पुत्री नंदनी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पानी भरे पईन के समीप तीनों चचेरे भाई बहन खेल रहे थे। उसी दौरान पैर फिसलने से एक बच्ची पईन में गिर गई। उसे बचाने के लिए दोनों बच्चे भी गिर गए। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर डूबते बच्चे पर गई। जिसके बाद लोग शोर मचाने लगे। शोर सुन दर्जनों ग्रामीण आ गए। किसी तरह तीनों बच्चे को निकाल कर इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया गया। बीडीओ मनोज कुमार पंडित ने पारिवारिक लाभ येाजना के तहत 20-20 हजार रुपए और सीओ श्वेताभ कुमार वर्मा ने आपदा के तहत 4-4 लाख का चेक पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया।
एकंगरसराय मे रोते बिलखते परिजन।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment