
अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पर प्रखंड मुख्यालय के निकट दो बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो गए। जख्मी हेमराजपुर गांव निवासी आरके मिश्रा एवं मो. नौशाद का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के निकट सड़क के बीचों बीच साइकिल सवार के आ जाने से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों कि मदद से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डाॅ. अभय प्रकाश चौधरी द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment