
अमौर रेफरल अस्पताल में इन्द्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एहतमामुल हक के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अस्पताल की सभी एएनएम, आशाव स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी डॉ. एहतमामुल हक ने कहा कि आगामी दिसम्बर, जनवरी एवं फरवरी तीन माह तक सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम चलाया जायेगा जिसमें सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।प्रशिक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र के आंकड़ों का संग्रहन एवं ससमय गुणवत्तापूर्ण प्रतिवेदित करने, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में आंकड़ों को विश्लेषित करने, आंकड़ों को उपयोग करते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाओं को बनाने में सहायता करने, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों द्वारा फीड बैक एवं टीकाकरण के महत्वपूर्ण विन्दुओं पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं केयर प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभागियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने एवं साधनों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड के सभी 49 उप स्वास्थ्य केन्द्रों में एएनएम की प्रतिनियुक्ति कर दी गई और सभी एएनएम को टैब उपलब्ध करा दिया गया है ताकि स्वास्थ्य कार्यक्रमों से सम्बंधित सूचनाओं एवं आंकड़ों का प्रतिवेदन ससमय डाटा ऑनलाइन के माध्यम से एलीमेन्ट किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में नियमित टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुधांशु शेखर झा, केयर प्रतिनिधि रोहीत कुमार, बीसीएम मुकेश कुमार कर्ण आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment