
हरपुर थाना क्षेत्र के नायक टोला गांव निवासी सह युवा जदयू नेता से दो लाख रुपए रंगदारी की मांग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित नेता सह हरपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्या पति कोहिनूर आलम ने स्थानीय पुलिस को आवेदन पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस के मुताबिक, उक्त गांव निवासी कोहिनूर आलम ने पुलिस को दिए आवेदन पत्र में खुलासा किया है कि वह अन्य दिनों की भांति अपने दरवाजे पर जनहित के कार्यों में व्यस्त था। इसी बीच रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव का ही रंगदार व कई मामलों के वांछित मुन्ना पटेल आया और पिस्टल लहराते हुए दो लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए कहा कि तुमसे दो लाख रुपए की मांग कर रहा हूं और नहीं दे रहे हो। अगर मांगी गई रंगदारी शाम तक नही दिए तो गोली मार देंगे।इस मामले को लेकर पीड़ित जदयू नेता का आरोप है कि धमकी देनेवाले मुन्ना पटेल हरपुर थाना के कई मामले में वांछित रहा है और जेल भी जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق