
प्रखंड के औरैया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी को आवेदन देकर वित्तीय वर्ष 2011-12 में गांव स्थित बेलवा पोखर किनारे मनरेगा के तहत लगाए गए हरे पौधे को काटकर नुकसान पहुंचाने का आरोप ग्रामीण बली हवारी व उनके परिजनों पर लगाया है। वहीं आवेदन की कॉपी स्थानीय थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी व जिलाधिकारी को भी प्रेषित की गई है। जिसमें ग्रामीण म.नूरूद्दीन शाह, रूस्तम अली, शाबिर अंसारी व सादिक अंसारी सहित अन्य के द्वारा बताया गया है कि उक्त पोखर पर मनरेगा से लगे पौधों को जानबूझकर दबंगई के बल पर काटा गया है। वहीं अनेक पेड़ों को जड़ से भी उखाड़ लिया गया है। जिसका विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की भी धमकी दी जा रही है। इस बाबत पीओ इंदूभूषण व सीओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق