
थाना क्षेत्र के रेलवे गेट नम्बर 29 के गेटमैन की लापरवाही सामने आयी है। ट्रेन चालक की सूझबूझ और क्राॅसिंग पार करने वाले यात्रियों की सतर्कता से हादसा टल गया। पटना की ओर से आ रही मगध एक्सप्रेस के फाटक पार करने के तीन सेकेंड पूर्व गेटमैन ने गुमटी बंद की की। जिसके कारण कई वाहन गुमटी के अंदर रह गये। इसी बीच ट्रेन भी क्राॅसिंग को पार कर गयी। हालांकि ट्रेन चालक ने गति धीमी कर दी थी। जिसके कारण गुमटी के अंदर फंसे लोगों को सतर्क होने का मौका मिल गया। जब ट्रेन पार कर रही थी तब काफी भीड़ थी। मिली जानकारी के अनुसार नियम है कि स्टेशन से ट्रेन खुलने पर अगले रेलवे क्रासिंग का फाटक 10 मिनट पहले बंद कर देना है। बता दें कि इसके पूर्व भी इस तरह की लापरवाही इसी क्रासिंग के समक्ष बरती गयी है।
गुजर रही ट्रेन और ट्रैक पर फंसे बाइक सवार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق