
सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत प्रखंड में चलाई जा रही नल-जल और पक्की नाली-गली योजना का स्थानीय प्रखण्ड स्थित सभागार में समीक्षात्मक बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखण्ड के पंचायतीराज पदाधिकारी गोपाल ने किया। इस बैठक में प्रखण्ड में चलाई जा रही नल-जल पक्की नाली-गली योजना की पंचायतवार तथा वार्डवार समीक्षा की गई। कार्य की समीक्षा के दौरान पंचायतीराज पदाधिकारी द्वारा कड़े रुख में कहा गया कि जिस पंचायत के वार्ड में अभीतक नलजल योजना की राशि हस्तांतरित नहीं की गई है। उस पंचायत के मुखिया जल्द ही कार्य की राशि वार्ड क्रियान्यवयन की खाते यथा शीघ्र राशि हस्तांतरित करें, वरना विधि सम्मत करवाई के लिए तैयार रहें। ज्ञातव्य हो कि प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत के वार्डों में पेयजल योजना के तहत अभीतक कुल पन्द्रह वार्डों में कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जबकि, जिला प्रशासन एवम विभागीय अधिकारी द्वारा निर्देश है कि पंचायत में इस कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करावें । इस कार्य को लेकर कई बार मुखिया पंचायत सचिव को प्रखण्ड कार्यालय से अतिआवश्यक निर्देश दिया गया है। फिर भी कार्य की प्रगति नहीं देखी गयी। जिसे देखकर पंचायती राज पदाधिकारी का तेवर सरकार की महत्वाकांक्षी नलजल योजना पर तेवर सख्त है। इसलिए सभी पंचायतों के वार्डो को कार्य को प्रारम्भ करने का सख्त निर्देश दिया गया। बता दें कि प्रखण्ड के कुल पन्द्रह पंचायत में 200 वार्ड है। जो वर्ष 2016 -17 में 41 वार्ड वर्ष 2017-18 में 60 वार्ड को सरकार की नलजल योजना पक्की नली गली के तहत चयनित किया गया था। वहीं, वर्ष 2018-19 में कुल 99 वार्ड को चयनित किया गया है। जिसका कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। पिछले वर्षों की अगर पंचायत के वार्डवार कार्य की प्रगति अगर देखी जाए तो प्रत्येक पंचायत में कार्य को लेकर पैसे की निकासी तो कर ली गयी। इसके बाद भी कार्य को पूर्ण नहींं किया गया। जिसे लेकर कुछ वार्डो पर कार्रवाई भी की गई, फिर भी हाल जस का तस रहा। बैठक में पंचायतीराज पदाधिकारी गोपाल बीडीओ कलावती कुमारी सहित प्रखण्ड के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक करते अधिकारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق