मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ सफल प्रतिभागी।

सिटी रिपोर्टर| सासाराम

प्राइवेट स्कूल्स चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन के बैनर तले गत 23 मई को आयोजित इन्टरनेशनल मैथ्स कंगारू कम्पीटिशन 2019 में संत पॉल स्कूल के नौ विद्यार्थियों ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रौश किया है। एसोसिएशन द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र भी दिया गया। ज्ञात हो कि संत पॉल स्कूल के वर्ग पहली से दसवीं तक के कुल 168 छात्रों ने मैथ्स कंगारू कंपटीशन में शामिल हुए थे। जिसमें कुल नौ विद्यार्थियों में नितीश कुमार ने नेशनल लेबल पर गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया है। वहीं, कैडेट लेबल की परीक्षा में शुभम कुमार, पवन कुमार, शंभू कुमार पाण्डेय, मयंक प्रकाश एवं अमित चौरसिया को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। जबकि, शक्ति कुमार ने सिल्वर, मनु कुमार एवं उज्जवल कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल व प्रशस्ति पत्र जीत कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। इन छात्रों की सफलता विद्यालय के चेयरमैन डॉ एसपी वर्मा, सचिव वीणा वर्मा, प्रबंधक रोहित वर्मा, प्राचार्या आराधना वर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य आरजी तिवारी, एकेडमिक इंचार्ज सुमिता आईंच, शिक्षक सह मीडिया प्रभारी अर्जुन कुमार सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने हर्ष जताते हुए इन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - nitish illuminated the school by winning the gold medal

Post a Comment