
अररिया | सांसद प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय विकास समन्वय समिति (दिशा) की बैठक के लिए पहले 7 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। इस आलोक में सदस्य सचिव के रूप में डीएम वैद्यनाथ यादव ने बैठक की सूचना भी जारी कर दिया था। अब 7 नवंबर को होने वाली बैठक को अपरिहार्य कारणवश स्थगित करते हुए बैठक की तिथि 8 नवंबर को निर्धारित की गई है।इस आशय का पत्र डीएम ने सभी अधिकारियों को जारी किया है। बता दें कि इस बैठक में सांसद अध्यक्षता करते हैं और विभिन्न विभागों की समीक्षा की जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق