
आरा|बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा किए जाने वाले रेल चक्का जाम को लेकर जिला प्रशासन ने नौ स्थानों पर मजिस्ट्रेटों के साथ भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया है। इस बाबत सदर एसडीओ व एसडीपीओ ने पत्र जारी कर सभी रेलवे स्टेशनों व हॉल्टों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किया है। गौरतलब हो कि रेलवे के निजीकरण को लेकर पूरे भारत में छह नवंबर को विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा रेल चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। इसे देखते हुए सदर एसडीओ ने आरा रेलवे स्टेशन, कोईलवर, कुल्हड़िया, जमीरा, जगजीवन हॉल्ट, कारीसाथ, उदवंतनगर, कसाप व गड़हनी रेलवे स्टेशनों पर प्रखंडों के अफसरों को मजिस्ट्रेट तैनात करने के साथ स्थानीय थानों से पुलिस- बलों को नियुक्त किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment