
आरा-छपरा फोरलेन पर बाइक-हाइवा और ट्रैक्टर-बाइक के टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। फोरलेन के मखदुमपुर और कोल्हरामपुर के बीच पेट्रोल पम्प के नजदीक एक हाइवा ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में एक का पैर टूट गया, एक महिला को भी गंभीर चोटें लगी हैं। टक्कर के बाद हाइवा का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। टक्कर के बाद फोरलेन पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों तरफ गाड़ियों का जाम लग गया। घटना बुधवार करीब 3:20 बजे शाम की है। सेमरा गांव निवासी नीतेश कुमार और उर्मिला देवी कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित बैंक से पैसा लेकर वापस सेमरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान कोईलवर के तरफ से तेज गति से आ रहे एक हाईवा ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। सवार करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ट्रक चला गया। बाईक ट्रक के बीचों-बीच घुस गया। घटना में नीतेश कुमार का पैर टूट गया। उर्मिला देवी के सिर और पैर में भारी जख्म हो गया। दोनों का इलाज स्थानीय क्लिनिक के कराने के बाद रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी। बाइक और हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया है। बुधवार सुबह मखदुमपुर फूहां बाजार स्थित दूबे पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दिया। जिसमे युवक का सिर फट गया। घटना बुधवार सुबह 7 बजे की है। बबुरा गांव निवासी रविन्द्र राय (32 वर्ष) बबुरा से फुंहा के तरफ जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से ट्रैक्टर चालक ने बाइक मेंं जोरदार टक्कर मार दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق