
उदवंतनगर| स्थानीय उदवंतनगर गांव में भी अब लोग डेंगू का शिकार हो रहे हैं। उदवंतनगर निवासी श्याम कुमार, सन्नी कुमार, छोटक को डेंगू हो गया है। जिसके बाद गांव के लोगों मे दहशत है। सभी पीड़ित लोगों का इलाज आरा के डॉक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह के पास इलाज करा रहे हैं। हालांकि, सभी का स्थिति चिंताजनक नहीं है। सभी पीड़ित व्यक्तियों का शरीर में प्लेटिनियम की संख्या 85 हजार से एक लाख रिपोर्ट में आया है। लोगों का कहना है कि दीवाली व छठ बीतने के बाद भी स्वास्थ विभाग के अधिकारियों द्वारा नाले में ना ब्लीचिंग पाउडर, न मच्छर दवा आदि का छिड़काव कराया गया है। जिस कारण लोग डेंगू का शिकार हो रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق