मुकुंद प्रसाद यादव ने कहा कि शाही के निधन से शिक्षक संघ कमजोर हो चुका है

भास्कर न्यूज | आलमनगर

बीआरसी परिसर में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव सह बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव महेंद्र शाही के निधन पर शिक्षकों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुकुंद प्रसाद यादव ने कहा कि शाही के निधन से शिक्षक संघ कमजोर हो चुका है। शाही शिक्षक हितों के संघर्ष करने वाले योद्धा थे, उनके निधन से शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शिक्षक रघुनंदन शर्मा ने कहा कि शाही जीवन के अंतिम क्षणों तक शिक्षकों के लिए संघर्ष करते रहे। लाल किला में उनके भाषण की तुलना आज तक नहीं की जा सकती है, वहीं शिक्षक संघ के जिला सचिव सियाराम मोची ने कहा कि शिक्षकों के हितों के लिए मजबूत लड़ाई लड़ने वाले नेता शाही के जीवन से शिक्षकों को सीख लेने की आवश्यकता है। प्रखंड अध्यक्ष महानंद यादव ने कहा कि शाही इरादों के पक्के शिक्षक नेता थे। मौके पर अरविंद राम, रतन पासवान, मुन्ना कुमार, नागेश्वर यादव व धीरज गुप्ता सहित अन्य भी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment