सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी अभिषेक पासवान ने पुलिस दबिश के कारण नवादा न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के साथ ही पुलिस अंतिम प्रपत्र कोर्ट में समर्पित करने की तैयारी में जुट गयी है। बता दें कि 27 अक्टूबर की दोपहर अकबरपुर थाने के एक गांव में पड़ोस के ही एक युवक ने चाॅकलेट का प्रलोभन देकर सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। बालिका का अब भी इलाज किया जा रहा है । इस क्रम में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की थी। इसके साथ ही पीड़िता के आश्रित को अपनी ओर से इलाज के लिए राशि उपलब्ध करायी थी। अकबरपुर के समाजसेवी नवयुवकों ने कैंडल मार्च निकाल पीड़िता को न्याय के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही थी। जिससे परेशान हो उसके परिजनों ने उसे कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment