
आरा| शनिवार को आरा शहर के कलेक्ट्रेट तालाब स्थित छठ घाट पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। दोनों ही तरफ से लाठी व डंडे निकाले गये। इससे पहले की बवाल खड़ा हो, घटनास्थल पर नवादा थाना की पुलिस पहुंची। इसके बाद पूछताछ के लिए थाना लेकर आयी। दोनों ही पक्ष की ओर से नवादा थाना में एक-एक आवेदन एक-दूसरे के विरूद्ध दिया गया। पुलिस से बॉड भरवा कर हिदायत देते हुए घर जाने दिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट घाट पर अफरातफरी मची रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق