संदेश/तरारी| डेंगू मच्छर के काटने से तरारी थाना के थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार करीब एक सप्ताह से बीमार हैं। जिसे आरा के एक निजी चिकित्सक द्वारा पटना रेफर किया गया है। दूसरी ओर भदसेरा गांव निवासी हरिओम तिवारी को डेंगू मच्छर काटने से बीमार चल रहे हैं। जिसका ईलाज पटना एम्स में चल रहा है। इधर संदेश प्रखंडमें भी डेंगू मच्छर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू मच्छर के काटने से संदेश प्रखंड में एक युवक बीमार है। उसका 15 दिनों से रेफरल अस्पताल संदेश में इलाज चल रहा है। उसके स्वास्थ्य में सुधार बताई जाती है। संदेश थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी सुदर्शन यादव का 28 वर्षीय लड़का शिवजी यादव दिल्ली स्थित शाहदरा 12 नम्बर गली में रहकर अरविंद जैन के मोटर तार बनाने की कम्पनी में लगभग डेढ़ साल पहले से काम करता था। वह 16 अक्टूबर को डेंगू मच्छर काटने के चपेट में आ गया। अधिक बुखार होने से दिल्ली में सरकारी फिर प्राइवेट इलाज करवाया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर मेडिकल जांच में डेंगू मच्छर काटने का रिपोर्ट मिला। फिर मरीज शिवाजी एक नवम्बर को गांव भटौली आ गया। तब से मरीज रेफरल अस्पताल संदेश में इलाजरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment