
भोजपुर जिले के गड़हनी अंचल कार्यालय से इन दिनों सही सूचना नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने वाले कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आवेदक आरा शहर के मझौंवा निवासी कुमार रणविजय ने बताया कि एक जमीन की जानकारी मांगने पर पहले कागजात फट गये हंै, यह कहकर टरकाया गया। इसके बाद एसडीओ के आदेश पर मिला तो भी अधूरा। कर्मी एक तरफ कागजात फटने की बता कहते हैं, तो दूसरी तरफ ऑनलाइन देखने उस खाते व मौजा में जमीन का पूरा विवरण दिखाता है। आवेदक ने इस मामले को राज्य मुख्यालय ले जाने की चेतावनी है। कहा कि अधिकारियों की उदासीनता से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق