
शिक्षा विभाग के द्वारा जिलास्तरीय विज्ञान व पर्यावरण प्रदर्शनी का शुभारंभ एसबी प्लस टू विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में जिले के 23 माध्यमिक व उच्च विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। डीपीओ ने कहा कि पर्यावरण को दुरूस्त रखने के लिए हमे अपने घर व उसके आसपास एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिस तरह से छात्र व छात्राओं ने पर्यावरण से संबंधित प्रदर्शनी लगाई है वह कम नहीं है। संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को चाहिए वे पर्यावरण से संबंधित सारी जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए। छात्र व छात्राओं ने गणित, विज्ञान व पर्यावरण से संंबंधित प्रोजेक्ट को विद्यालय में लगाया था। मौके पर शिक्षा विभाग की तरफ से रेणु कुमारी सिन्हा सहित कई कर्मी मौजूद थे। निर्णायक मंडल के सदस्य में शिक्षक प्रोजेक्ट विद्यालय, महुआंव के अजय जैन,सेवानिवृत प्रधानाध्यापक प्लस टू उच्च विद्यालय, सरथुंआ के बृज बिहारी सिंह व एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, जगदीशपुर के आसिफ अहमद थे। मौके पर जिला समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (एनसीएससी) प्लस टू उच्च विद्यालय, धमार डा संगीता कुमार ने बताया कि राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, आरा, सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय, पिरौटा, मॉडल इंस्टीट्यूट, आरा, नेमीचंद शास्त्री उच्च विद्यालय, आरा, हर प्रसाद दास जैन स्कूल, आरा, प्लस टू उच्च विद्यालय, पहरपुर के छात्र व छात्राएं अपने शिक्षक के साथ 10 नवंबर को ज्ञान भवन गांधी मैदान पटना में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
बाल विज्ञान कांग्रेस के मॉडल का डेमोस्ट्रेशन करते छात्र छात्राएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق