भास्कर न्यूज | अररिया
शहर के वार्ड संख्या 9 महादेव चौक नहर किनारे स्थित सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर पूजा कमेटी की एक बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्त्ता अविनाश आनंद ने की। बैठक में मंदिर की स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित वार्षिक उत्सव के कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्य प्रमोद कुमार, कल्पना झा, लक्ष्मण सहनी, गौरव चौधरी, दीप शेखर जिम्मी, नवीन वर्मा, निक्कू झा, कुमार मंगलम, राजा यादव, नन्हें प्रियदर्शी, धीरेंद्र कुमार, रवि गुप्ता, विपुल कर्ण, धीरज कुमार, सौरव कुमार, सोनू वर्मा, बीरेंद्र गुप्ता, मंगल यादव, रमेश कुमार मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया गया पांच नवंबर मंगलवार को 24 घंटे का मानस पाठ किया जाएगा। साथ ही मानस पाठ के बाद भोग के रूप में खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरण किया जाएगा। बुधवार को दिन के 2 बजे से 48 घंटे का अष्टयाम आरंभ किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग अलग कोषांग का गठन कर उसकी जिम्मेदारी पूजा कमेटी के सदस्यों को दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق