
प्रखंड के पोखरिया गांव में मेला समिति के द्वारा मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें भारत व नेपाल के अनेक पहलवानों ने अपने अपने करत दिखला कर वाहवाही लूटी व ईनाम प्राप्त किया। जिसमें गाद गम्हरिया के शहदोल रजा, धनगढ़वा के म. असलम, लाल शरीफ, सहोदया के नरेश पासवान वह रामबालक पहलवान, नेपाल के अर्जुन, शमशेर, पनियाला के अखिलेश यादव, पत्तियां के मधु वह मैनाटांड़ के मशीन सहित दर्जनों पहलवानों ने भाग लिया। जिसमें मेला समिति के मनोज यादव, वीरेंद्र यादव, कृष्णा कुमार, खोभारी साह, इदरीश मिया व नुरूद्दीन मिया ने इन्हें पारितोषिक दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق