प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को प्रखंड के सभी एएनएम को वंडर एप के तहत सभी गर्भवतियों को जोड़ने की अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत वाइज वंडर एप से छूटे हुए गर्भवतियों को चिह्नित कर अपने-अपने क्लस्टर सेंटर पर आयोजित होने वाले शिविर में लाकर उनकी स्वास्थ्य जांच कराने के साथ वंडर एप से जोड़ने को कहा गया। जिसके लिए 9 स्वास्थ्य उप केंद्र को तीन क्लस्टर में बांट कर उसे जोड़ा गया है। जिनमें 7 नवंबर को रसीदपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 8 नवंबर को मिलकी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 11 नवंबर को नरमा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर आयोजित की जाएगी जहां अपने अपने क्लस्टर क्षेत्र के चिन्हित महिलाओं को स्वास्थ्य जांच कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम आगामी 2 दिसंबर से प्रारंभ किया जाएगा। जिसके लिए 4 तिथि निर्धारित की गई है जिसमें 90 प्रतिशत टीकाकरण मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को दिलवाना है जिसके लिए अभी से अपने अपने क्षेत्र के आशाओं को बच्चे को आच्छादन के लिए चिन्हित करने को कहा गया है।

वहीं परिवार नियोजन के लिए भी महिलाओं को प्रेरित करने के लिए टास्क दिया गया है। बैठक में सीएससी प्रभारी डॉ विमलेश प्रकाश, स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार, प्रखंड मॉनिटर डब्ल्यूएचओ के संजय कुमार, बीसीएम अनिता कुमारी के साथ सभी एएनएम मौजूद थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment