शनिवार की शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य देते समय अचानक आरा के कलेक्ट्रीएट तालाब स्थित एमएमपी के पास पेड़ की टहनी टूट कर गिर पड़ी। उस वक्त कई लोग छठ घाट पर पूजा अर्चना में लीन थे। अचानक से पेड़ की टूटी टहनी की चपेट में 6 वर्षीय बच्ची समेत 16 वर्षीय किशोरी आ गयी। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सिर पर बच्ची के टहनी गिरने के कारण वह तालाब में बेहोश होकर गिर पड़ी। वहां खड़े परिजनों एवं छठ व्रतियों ने बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों जख्मी को तुरंत ही वाहन पर लादकर आनन-फानन में सदर अस्पताल परिजन लेकर पहुचे। पकड़ी निवासी कौशलेंद्र कुमार की 6 वर्षीय बेटी सृष्टि कुमारी पिता कौशलेंद्र एवं मनोज पांडेय की बेटी 16 वर्षीय किशोरी खुशी पांडेय का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment