नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा के समीप से बरामद किये गये अनाज एवं पकड़े गये टेम्पो चालक एवं किशोर के विरूद्ध स्थानीय थाना में एफआइआर दर्ज करा दिया गया है। इसके अलावे तीन फरार नामजदों को भी आरोपी बनाया गया है। यह एफआइआर राज्य खाद्य निगम के लेखापाल सुपौल जिले के छातापुर निवासी अरूण कुमार मेहता ने कराया है। दर्ज कराए गये एफआइआर के माध्यम से कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली की एसएफसी गोदाम से अनाज चुरा कर कुछ लोग टेम्पों पर लाद कर बेचने के लिए ले जा रहे है। वहां पहुंचा तो देखा की दो को कुछ लोग पकड़े हुए है और टेम्पो पर करीब आठ बोरा चावल लदा है, जो एसएफसी गोदाम का चावल है। पूछताछ करने पर पकड़ा गया एक 12 वर्ष का किशोर िनकला, जो अनाईठ दलित टोला का रहने वाला है। जबकि, दूसरा टेम्पो चालक सुजीत कुमार सिंह छपरा जिले के गुदरी भगवान का रहने वाला है। वर्तमान में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव में मौसा के पास रहता है। इधर, किशोर ने बताया कि सुबह में एसएफसी गोदाम में घुसकर अनाइठ निवासी मनीष नट्‌ट, राहुल नट्‌ट व मनोज नट्‌ट के साथ मिलकर अनाज चोरी किया था। उसे बेचने के लिए ले जा रहा था तो कुछ लोगों ने पकड़ लिया, जबकि मेरे तीनों साथी मनीष, राहुल व मनोज भाग निकले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment