
आरा-छपरा फोरलेन पर फूहां मखदुमपुर बाजार से दक्षिण पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर और टैपों मेंं टक्कर से आधा दर्जन छठ व्रति घायल हो गये। टैंपो के परखच्चे उड़ गये। घटना शनिवार शाम की है। कोईलवर थाना के राजापुर गांव से छठ व्रती टैंपो मेंं सवार होकर बबुरा गंगा नदी घाट अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने जा रहे थे। उसी दौरान डिवाइडर पार कर रहे ट्रैक्टर चालक संतुलन खो दिया और टैंपो मेंं जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे टैंपो मेंं सवार लोग घायल हो गए। घायलों मेंं सुषमा देवी (60 वर्ष), रीना देवी (45 वर्ष), मुनी देवी (30 वर्ष), रमेश साह (27 वर्ष), सोना साव (29 वर्ष) सहित अन्य लोग घायल हो गए। इसमे दो छठ व्रती महिला की हालत गंभीर है। जिसमें सुषमा देवी व मुनी देवी है। घायलों को ईलाज के लिए पीएचसी, कोईलवर ले गये। जहांं डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देख पटना रेफर कर दिया। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद फोरलेन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।
इधर, रविवार दोपहर 2 बजे एक ट्रक चालक ने ओवरटेक कर विपरीत दिशा से मखदुमपुर फूहां बाजार पर एक बाइक को रौद दिया। वही बाईक सवार युवक का सिर फट गया। घायल बखोरापुर गांव निवासी कुंजय प्रसाद बताया जाता है। वह छठ का प्रसाद देकर बहन के घर बबुरा से लौट रहा था। इसी दौरान फूहां मखदुमपुर बाजार पर बालू लदे ट्क चालक ने आगे निकलने के होड़ में टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
आरा-छपरा फोरलेन पर घायल महिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment