
अमौर | अमौर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना मंगलवार की रात 9 बजे बायसी-रौटा हाईवे मार्ग पर पहड़िया गांव के समीप घटी है । मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला शमसुन निशा सड़क पार कर रही थी इसी बीच रौटा की ओर से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है जबकि बाइक सवार भागने में कामयाब हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment