रेलवे के निजीकरण के खिलाफ 6 नवंबर को विभिन्न छात्र संगठनों ने ट्रेन का चक्का जाम करने का आवेदन जीआरपी में दिया था। इस संदर्भ में सदर एसडीओ ने सुरक्षा के दृष्टि से पत्र भी जारी किया था। सुबह से शाम हो गई पर एक छात्र संगठन भी चक्का जाम करने रेलवे स्टेशन नहीं आया। स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान भी ड्यूटी पर चक्का जाम से निपटने के लिए मुस्तैद दिखे। स्टेशन प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि ट्रेन का चक्का जाम नहीं किया गया। सभी ट्रेने समय पर प्लेटफार्म से खुली। स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी के पुलिसकर्मी दिन भर तैनात रहे। दूसरी ओर, कोईलवर व कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। रेल चक्का जाम को लेकर कोईलवर रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट कोईलवर बीडीओ वीरबहादुर पाठक, कुल्हड़िया में मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार सिंह, चकबंदी पदाधिकारी समेत एसआई तेजनारायण सिंह, एएसआइ बुधन कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। छात्र संगठनों द्वारा कोईलवर व कुल्हड़िया में बंद का कोई असर नहीं दिखा। स्थिति सामान्य रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - students did not reach to jam the train against railway privatization

Post a Comment