बिहार विधानसभा में मार्च 1984 में ब्लास्ट कर चर्चित हुए अरविंद कुमार सिंह का बुधवार की सुबह पांच बजे निधन हो गया। अरविंद बड़हरा प्रखंड के नेकनाम टोला गांव के निवासी थे। वे जनता दल यू के पूर्व जिला महासचिव अौर भोजपुर-छपरा के 20 हजार बीघा जमीन की पुर्नवापसी के चल रहे टोपोलैंड आंदोलन के नेता भी थे। ये अपनी सादगीपूर्ण व्यवहार के साथ समाजसेवी व सामाजिक उत्थान के लिए तत्पर रहते थे। उनका बिहार के कद्दावार नेता सह पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और कई पटना के कई वरिष्ठ पत्रकारों के साथ निजी आत्मीय संबंध रहा था। अरविंद का देहांत आरा के एक निजी अस्पताल में हुआ। वे सुगर रोग से पीड़ित थे। उनकी मौत की खबर सुनकर एमएलसी राधाचरण साह, पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, भोजपुर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष उदय शंकर सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंह, अनिल सिंह, जदयू नेता अजित सिंह, महेंद्र सिंह ने शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दिये। कहा कि अरविंद कुमार सिंह के देहांत से उस इलाके में किसानों और गरीबों की एक मजबूत आवाज समाप्त हो गई। इधर, पूर्व मंत्री ने परिवार को फोन से सांत्वना दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment