स्थानीय अारा रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यीकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। मार्च-2019 में ही स्टेशन परिसर में कई योजनाओं का शुभारंभ होना था। इसके बाद भी 8 महीने बीत जाने के बाद भी कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन नहीं हो पाया है। योजनाओं में आरा-भभुआ रेल लाइन, आरा-सासाराम रेलखंड का दोहरीकरण, मुगलसराय से झाझा तक तीसरी रेललाइन का शिलान्यास मार्च-2019 में ही रेल मंत्री पीयूष गोयल के हाथों होना तय हुआ था। अभी तक अधर में मामला लटका हुआ है। वहीं, पूर्वी गुमटी के पास चल रहे नए ओवरब्रिज का भी उद्घाटन मार्च महीने में ही होना था। अब विधान सभा का चुनाव भी होनेवाला है। कही ऐसा न हो कि फिर मामला लटका ही रहे। पूर्वी रेलवे गुमटी के पास बन रहे ओवरब्रिज के कारण जवाहर टोला सहित आसपास के इलाकों के लोगों को धूल के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

अारा में पूर्वी गुमटी पर अवस्थित िनमार्णाधीन पुल।

चार नई ट्रेनों के खोलने की भी थी योजना, सिर्फ एक ट्रेन मिली

स्टेशन से चार नई ट्रेनों को खोलने के लिए योजना बनाई गई थी। जिसमें आरा से रांची ही सिर्फ नई ट्रेन मिली है। बाकी आरा से हावड़ा, आरा से धनबाद, आरा से कटिहार होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी, आरा से सासाराम होते हुए नई दिल्ली के लिए ट्रेन खोलने की योजना अभी तक खटाई में है।

माल गोदाम के पास बनेगा दाे प्लेटफार्म

दोहरीकरण के तहत रेलवे स्टेशन पर एक नया प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के मकसद से बड़े स्टेशनों के तरह प्लेटफॉर्म की संख्या भी बढ़ाये जाने की योजना है। स्टेशन पर फिलहाल ट्रेनों की संख्या बढ़ जाने के कारण यात्रियों के लिए 3 प्लेटफार्म है। यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद अतिरिक्त 2 प्लेटफॉर्म की आवश्यकता को देखते हुए स्टेशन पर भी 2 अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनाने का काम माल गोदाम के पास जल्द ही शुरू होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - speed of beautification of ara railway station slowed

Post a Comment