आदित्यदेव की आराधना में लीन रहे भक्त उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न


सूर्यदेव के उगने की प्रतीक्षा करते श्रद्धालु।

14 प्रखंडों में गंगा, सोन, बनास नदी के तटाें पर छठव्रतियों ने अर्पण किया अर्घ्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया सामाजिक सुधार का संदेश

जिले के सभी 14 प्रखंडों में भक्ति-भाव के साथ छठव्रत हुआ। गंगा नदी, सोन नदी, गांगी नदी, बनास नदी, कुम्हरी व अन्य नदियों समेत स्थानीय पोखरों में उदीयमान और अस्ताचलगामी सूर्य भगवान का अर्घ्य अर्पित किया गया। बिहार राज्य ग्राम रक्षा दल महासंघ के 450-500 तक सिपाहियों ने डीएम रोशन कुशवाहा के आदेश पर हर प्रखंड में छठ घाट पर अपनी ड्यूटी दिया। संघ की प्रदेश अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि ग्राम रक्षा दल के प्रभारियों ने कलेक्ट्रेट, पावरगंज, गांगी व जगदीशपुर घाट का निरीक्षण भी किया। मौके पर विरेन्द्र सिंह, चंदन कुमार, नथुनी, मुन्ना पासवान थे।

दुधिया रोशनी से नहाए जिले के सभी छठ घाट, आकर्षक सजावटों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए घाटों पर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालु

झांकियों के सामने सेल्फी की होड़

बिहिया में बनाई गई आकर्षक कलाकृतियां।

बिहिया| यहां का नजारा काफी अद्भुत, आलौकिक व अद्वितीय रहा। यूं कहा जाए तो नगर के सड़कों व गलियों को दुल्हन की तरह सजाया गया। रंग-बिरंगी रौशनी के बीच जगह-जगह बनायी गयी आकर्षक झाँकियाँ, अद्भुत कलाकृतियाँ व खुबसूरत रंगोली का जलवा आकर्षण का केन्द्र रहा। अमर शहीद स्मारक, चन्द्रयान-2, तेजस ट्रेन, इंडिया गेट, बाघा बोर्डर, सेल्फी प्वाईंट, आई लभ बिहिया व ताजमहल समेत अन्य झाँकियाँ काफी बेजोड़ रही। झांकियों के सामने सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते व्रती।

जगदीशपुर के पंडाल में राफेल और चंद्रयान-2 की दिखी खूबसूरत झांकी

जगदीशपुर। नगर पंचायत जगदीशपुर के सड़कों व गलियों की साफ-सफाई कर काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया। नगर के वार्ड नं. 12 स्थित विसेन टोला मुहल्ला में भारतीय कला संगम के तत्वावधान में बनाया गया फाइटर जेट प्लेन राफेल का झाँकी और नगर के वीर कुंवर सिंह किला गेट के मुख्य चौराहे के समीप जागृति सनशेसन क्लब की ओर से बनाया गया चंद्रयान-2 का झाँकी आकर्षण का केन्द्र रहा। ओझा बाजार में छठ व्रतियों की मूर्ति और नगर के चौबे मुहल्ला में जल संरक्षण पर बनाया गया झाँकी भी आकर्षण का केन्द्र रहा। पूरब मुहल्ला, मंगरी चौक, सदर बाजार, डीएम रोड व अस्पताल रोड समेत सभी सड़कों व गलियों को रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया गया था। सड़कों पर आकर्षक रंगोली व अन्य कलाकृतियों को बनाया गया था।

आंबेडकर चौक के समीप घाट पर जातीं महिलाएं।

सोन नद तट पर उमड़ी भारी भीड़

उदीयमान सूर्य की उपासना करतीं व्रती।

कोईलवर| शनिवार को हजारों की संख्या में छठव्रती सोन नद पहुंचे। कायमनगर, मानिकपुर,लोदीपुर, बीरमपुर, खनगांव, धनडीहा, चांदी, फरहंगपुर, बहियारा समेत सभी स्थानों पर छठ महापर्व आस्था के साथ मनाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से नगर पंचायत कोईलवर के सभी छठ घाटों पर पुलिस के साथ वॉलेंटियर की तैनाती की गई थी। एनडीआरएफ के जवान सोन नद में गश्त कर रहे थे। गोरया घाट पर सीआरपीएफ , जिला पुलिस के साथ पूजा समिति की टीम हर सम्भव मदद और छठव्रतियों को आदि, गुड़, दातुन उपलब्ध कराई।नार्थ क्लब पूजा समिति द्वारा छठव्रतियों को पानी का बोतल, गाय दूध, गुड़, आदि समेत चाय-कॉफी श्रद्धालुओ के बीच वितरित किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - devotees waiting for suryadev to rise
Ara News - devotees waiting for suryadev to rise
Ara News - devotees waiting for suryadev to rise
Ara News - devotees waiting for suryadev to rise
Ara News - devotees waiting for suryadev to rise
Ara News - devotees waiting for suryadev to rise

Post a Comment