सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद ग्रामीण

शहर के धरनीधर मोड़ समीप श्री सरस्वती उपासना समिति द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक छठी मईया के गीत की प्रस्तुति दी जिस पर दर्शक रातभर झूमते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद सुशील कुमार सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छठ पर्व को आस्था का महान पर्व बताया। समिति के द्वारा पहले अर्घ्य की शाम व दूसरे अर्घ्य की सुबह भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। साथ ही 501 छठ व्रतियों के बीच पीतल की लोटनी समेत दूध का वितरण किया गया। सबसे आकर्षक का केन्द्र एलईडी गेट था जिसमें संसद भवन की झलक दिखाई दे रही थी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव चंदन कुमार, उपाध्यक्ष अमित वर्मा, उपसचिव पंकज कुमार मिंटू, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उप कोषाध्यक्ष दीपू गोस्वामी, महामंत्री मृत्युंजय सोनी, संरक्षक रूपेश कुमार, मनोज कुमार, हरिनारायण सोनी, शिवनारायण, रविरंजन, राजकिशोर कुमार, मनोज चौरसिया, सरोज सिन्हा, अनिल मालाकार, भोला सिंह, अनुज सोनी, संतोष कुमार, स्वयम प्रकाश आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment