आरा| शुक्रवार की देर शाम नारायणपुर थाना सहित कई थानों में एसपी सुशील कुमार ने विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पोस्टिंग किया। एसपी सुशील कुमार ने पुलिस केंद्र में कार्यरत पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को पीरो अंचल के अलावा अतिरिक्त प्रभार पीरो थाना अंचल का भी दिया है। पुलिस केंद्र में कार्यरत इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता को वहां से हटाकर बिहिया अंचल मे इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति की है। वह अतिरिक्त प्रभार सदर अंचल का संभालेंगे। दूसरी ओर एसपी ने नारायणपुर में विधि व्यवस्था के संधारण के लिए नई पोस्टिंग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment