
आरा| भाकपा माले की ओर से असम में डिटेंशन कैंप में 27 लोगों के हुए मौत के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च भाकपा माले जिला कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए गोपाली चौक पहुंचा। वहां पर सभा में यह प्रतिवाद मार्च तब्दील हो गया। अध्यक्षता भाकपा- माले के नगर सचिव दिलराज प्रीतम की। संबोधित करते हुए भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव ने कहा कि असम के डीटेंशन कैम्पों में एनआरसी के फ़ाइनल सूची से पहले 25 लोगों की,और उसके बाद दुलाल चंद्र पाल और फालू दास की मौतें हुईं। अमित शाह अब देश भर में एनआरसी लागू करवाने पर आमादा हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق