सिटी रिपोर्टर। औरंगाबाद ग्रामीण

औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर गांव में सोमवार को शिव चर्चा का आयोजन किया गया। जो सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चला। शिव चर्चा में फेसर रामजानकी के कलाकारों ने शिव महिमा के बारे में लोगों को बताया और चर्चा की। कलाकारों के भजन-कीर्तन और संगीत से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। वक्ताओं ने कहा कि सभी के गुरु एकमात्र शिव हैं। शिव भक्ति और चर्चा करने से जीवन के सभी दु:ख व कष्ट दूर हो जाते हैं और शिव शिष्य बनने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। अंत में श्रद्घालुओं के लिए महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भगवान प्रसाद, डॉ मदन मोहन, विश्वजीत तिवारी, विनोद कुमार, रवि कुमार, पप्पू कुमार आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment