बोधगया में पथ निर्माण विभाग द्वारा पांच सड़कों का निर्माण करवाया गया है। डीएम अभिषेक सिंह की पहल पर 10 करोड़ 28 लाख 88 हजार की लागत से बनी इन सड़कों से शहर में प्रवेश के बिना सभी ओर पहुंचे की सुविधा उपलब्ध हुई। 21 फरवरी 2018 को लागू ट्रैफिक प्लान के तहत डीएम अभिषेक सिंह की पहल पर इन पांच सड़कों का निर्माण हुआ, जो बाइपास सड़क के रूप में शहर की कनेक्टिविटी बेहतर करेगा। पर्यटक भी शहर में प्रवेश किए बिना एक जगह से दूसरी जगह या कहें एक मुहल्ले से दूसरे मुहल्ले पहुंच सकते हैं। डीएम श्री सिंह ने निर्माण के दौरान निरीक्षण कर गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। आवागमन की सुविधा के लिए सड़क के किनारे मिट्टी भरवाई गई। महाबोधि मंदिर क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए उस क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। उसी के कारण इन वैकल्पिक सड़कों का निर्माण हुआ। इन सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइट लगवाने से रात में रोशनी बिखेरती सड़कें खूबसूरत दिखती हैं। हालांकि सुचारू ट्रैफिक के लिए मोचारिम से निरंजना नदी के पश्चिमी तट के किनारे-किनारे राजापुर तक रोड का निर्माण भी जरूरी है।

महाबोधि मंदिर क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए नो व्हीकल जोन किया घोषित

इन स्थानों पर बनी है पार्किंग

नोड एक व दो पार्किंग के लिए रहेगा। सुजाता बाईपास से हो कर वाहन परिचालन होगा।बकरौर जाने के लिए बर्मा मंदिर से सुजाता पुल होकर जाने की सुविधा रहेगी। चिल्ड्रन पार्क व उसके सामने ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों का पड़ाव है। ऑटो रिक्शा व बस नोड एक में पार्क होगें। नोड एक से चिल्ड्रन पार्क के बीच ई-रिक्शा के परिचालन की अनुमति रहेगी। नोड एक से चिल्ड्रन पार्क के बीच मुख्य सड़क को छोड़ सभी रास्ते का वैकल्पिक रूप से इस्तेमाल होगा।

इन सड़कों का था प्रस्ताव| ट्रैफिक प्लान 2018 के क्रियान्वयन से पहले आठ नई सड़कों की जरूरत बताई गई थी। 80 फुट बुद्ध मूर्ति से मोचारिम को जोड़ने को बाईपास। उक्त सड़क को मोचारिम कोल्ड स्टोरेज के निकट से शुरू करते हुए कटोरवा गांव होते महुआबाद निकालना है। दूसरी प्रमुख सड़क मोचारिम से निरंजना नदी के पश्चिमी तट के किनारे-किनारे राजापुर तक लाना है। तीसरी सड़क सेचेन मॉनेस्ट्री के निकट से बिरला धर्मशाला, चौथी निरंजना होटल के निकट से मियां बिगहा के पीछे से सुजाता बाईपास, पांचवीं एंबेसी होटल के बगल से मियां बिगहा के पीछे से सुजाता बाईपास, छठी तेरगर मॉनेस्ट्री के निकट से डहेरिया बिगहा रोड में मिलाना, सातवीं इसी सड़क का विस्तार टेकुना फार्म के निकट व आठवीं सड़क का प्रस्ताव भागलपुर मुहल्ला से एनएच 83 पर निकालना है।

इन सड़कों का हुआ निर्माण

पहली सड़क 63 लाख रुपए की लागत से 400 मीटर पीसीसी सड़क लुम्बिनी होटल से नोड वन बस स्टैंड तक बनाई गई है। दूसरी सड़क जापानी टेंपल रोड से मोचरिम भाया साक्या बिहार मॉनेस्ट्री तक एक किमी पीसीसी सड़क का निर्माण 81.45 लाख रुपए की लागत से किया गया है। तीसरी 940 मीटर पीसीसी सड़क मोनिया से सुजाता बाईपास तक का निर्माण 69.83 लाख रुपए की लागत से किया गया है। चौथी सड़क भूमि ट्रस्ट से मोचारिम मेन रोड तक बनाया गया है। इसकी लागत 219.60 लाख रुपए है और इसकी लंबाई 1538 मीटर है। पांचवी सड़क तेरगर मॉनेस्ट्री से महाबोधि होटल भाया लिंक रोड होटल बोध विलास से महारानी पेट्रोल पंप एनएच83 तक 4.45 किलोमीटर सड़क का निर्माण 595 लाख रुपए से किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gaya News - 5 roads built from 1028 crore to streamline bodh gaya traffic system

Post a Comment