गया कॉलेज को मगध यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता घोषित किया गया है। शुक्रवार को गया कॉलेज खेल परिसर में खेले गए फाइनल मैच में गया कॉलेज के खिलाड़ियों ने मिर्जा गालिब कॉलेज को आठ विकेट से पराजित किया। गया कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मिर्जा गालिब कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 87 रन बनाकर आउट हो गई। मिर्जा गालिब कॉलेज के खिलाड़ी राजकुमार ने शानदार बैटिंग करते हुए 33 रन बनाए। जबकि गया कॉलेज के अभिनंदन कुमार ने 4 ओवरों में 7 रन लेकर 3 विकेट झटके। जबाव में खेलते हुए गया कॉलेज के खिलाड़ियों ने सिर्फ 13.3 ओवरों में दो विकेट खोकर 88 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। विक्की रंजन और शिवम दीप ने 74 रनों की पारी खेली। खेल-कूद प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए शिवम दीप को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। जबकि फाइनल मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अभिनंदन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खेल से होता है युवाओं का मानसिक विकास

बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कुलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल खेलने से युवाओं का मानसिक विकास होता है। गया कॉलेज में प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि खेल-कूद के क्षेत्र में गया कॉलेज, गया हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहा है। कुलपति डॉ. प्रसाद ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। मंच की देखरेख एम.ए के छात्र सूरज राउत ने किया। निर्णायक मंडल में कमल, विश्वजीत कुमार, विनय कुमार, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, दीपक मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, खेल-कूद अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह, छात्र यश वर्मा, अश्विनी कुमार, रजनीकांत, गौरव, विशाल सिंह, अभिषेक राज ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gaya News - college becomes winner of inter college cricket tournament defeated mirza ghalib college in final

Post a Comment