नगर पंचायत के वार्ड-7 निवासी सुभाष कुमार साह हत्याकांड की जांच करने कटिहार रेल एसपी दिलीप कुमार मिश्र बनमनखी पहुंचे। उन्होंने जीआरपी बैरक में मृतक के पिता रामदेव साह के अलावा लगभग दस लोगों से पूछताछ की। इसके बाद टीम के साथ वह हृदयनगर दुर्गामंदिर सड़क से सटे हरिमुढ़ी सड़क के समीप स्थल का जायजा लिया, जहां युवक को घायलावस्था में परिजनों ने बरामद किया था।

तीन नवंबर को सुभाष को घायलावस्था में बनमनखी रेलवे परिसर से लगभग चार किलोमीटर दूर बरामद किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बनमनखी रेल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में मृतक युवक के शराब पीने के आदी होने, जुआ एवं लाटरी खेलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि छठ के संध्याकालीन अर्घ्य के दिन सुभाष ने कुछ साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पर स्थित दुकान पर चाय पी थी और इसके बाद से गायब हो गया था। सुबह वह चकला बस पड़ाव से हरिमुढ़ी जाने वाली सड़क पर वीरान जगह पर घायलावस्था में परिजनों को मिला था।

रेलवे स्टेशन पर मौजूद एसआरपी एवं अन्य



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banmankhi News - 10 people questioned in subhash murder case

Post a Comment