मंगलवार को पैक्स चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शहर के कन्या मध्य विद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। 6 टेबलों पर चार सदस्यीय मतगणना कर्मियों ने शाम तक 11 पैक्सों के लिए मतगणना की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ा कर जश्न मनाया। इधर पर्यवेक्षक सुनील कुमार व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विजय कुमार चन्द्र ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंपा। बांका प्रखंड के 11 पैक्सों के लिए हुए चुनाव में 10 अध्यक्षों के साथ-साथ दो निर्विरोध विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया। दुधारी पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर कांटे की टक्कर बनी रही, जिसमें विजय पंजियारा ने कड़ी टक्कर में मुकेश कुमार को 32 मतों से पराजित कर विजयश्री हासिल की। वहीं ककवारा पैक्स पर उपेन्द्र सिंह ने नीरज कुमार को 700 मतों से पराजित कर विजय हुए।

पैक्स चुनाव परिणाम: 12 पैक्स अध्यक्षों ने जीत के बाद समर्थकों के साथ मनाया जीत का जश्न, दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

दो पैक्स अध्यक्ष हुए निर्विरोध निर्वाचित

बांका प्रखंड के 13 पैक्सों के लिए हुए चुनाव में लखनौधी पैक्स में कोरम पूरा नहीं होने की वजह से वहां चुनाव रद्द कर दिया गया था। जबकि डांड़ा पैक्स से अनिल सिंह व सादपुर पैक्स से राजेन्द्र मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। वहीं दोनों विजयी प्रत्याशियों ने पर्यवेक्षक व बीडीओ से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। जिसके बाद दाेनों प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ फूल व गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया।

केन्द्र पर रही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

पैक्स चुनाव के मतगणना शुरू होने से पूर्व ही कन्या मवि परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एक ओर जहां मतगणना कर्मियों को 6 बजे मतगणना केन्द्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था, वहीं सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने 6 बजे से पूर्व ही मोर्चा संभाल लिया था।

इन पैक्स अध्यक्षों ने प्राप्त की जीत

पैक्स विजयी प्रत्याशी निकतम प्रतिद्वन्दि विजयी मत

समुखिया महेन्द्र मंडल दीपनारायण मंडल 359

द कटेली अर्जुन यादव कामेश्वर यादव 194

लोधम नीलम देवी अशोक यादव 392

ककवारा उपेन्द्र सिंह नीरज कुमार 700

चुटिया गुरूदेव पंजियारा शिव नारायण पंजियारा 61

छत्रपाल विकास कुमार बसंत दास 150

रैनियां जोगडीहा निरंजन िसंह दीपक सिंह 159

करहरिया नोनिहारी निर्मल कुमार अविनाश कुमार मंडल 269

दुधारी विजय पंजियारा मुकेश कुमार 32

करमा पंकज कुमार मांझी विजय प्र.सिंह 117

बांका प्रखंड के 13 पैक्सों के लिए हुए चुनाव में लखनौधी पैक्स में कोरम पूरा नहीं होने से वहां चुनाव रद्द कर दिया गया था

अनिल सिंह, निर्विरोध, डाड़ा पैक्स अध्यक्ष

गुरूदेव पंजियारा, चुटिया पैक्स अध्यक्ष

विजय पंजियारा, दुधारी पैक्स अध्यक्ष

निर्मल कुमार, करहरिया नोनिहारी

महेंद्र मंडल, समुखिया पैक्स अध्यक्ष

विकास कुमार, छत्रपाल पैक्स अध्यक्ष

अर्जुन यादव, कटैली पैक्स अध्यक्ष

निरंजन सिंह, रैनियां पैक्स अध्यक्ष

नीलम देवी, लोधम पैक्स अध्यक्ष

उपेंद्र नारायण सिंह, ककवारा पै.अध्यक्ष

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banka News - vijay panjiara defeated mukesh by 32 votes and occupied the post of president

Post a Comment