बांका|बांका थाना क्षेत्र के कटेली गांव में एक 12 वर्षीय बच्ची को कंरट लग जाने से वह गिरकर बुरी तरह झुलस गई। वही जख्मी बच्ची को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. लक्ष्मण पंडित ने जख्मी बच्ची का इलाज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटेली गांव के निरंजन ठाकुर की पुत्री बंदना कुमारी अपने घर में खेल रही थी। इसी दौरान बंदना का पैर मोटर के नंगे तार पर चल गया। जिससे उसको जोरदार करंट का झटका लगा और वह दूर जाकर फेंका गई। गिरने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई। वही जख्मी बंदना का इलाज अस्पताल में किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment