देव माेड़ पर 14 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण विधान पार्षद के ऐच्छिक निधि से किया जाएगा। सोमवार को विधान पार्षद राजन कुमार सिंह ने सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण से देव में आए पर्यटकों को काफी सुविधा होगी। खास कर छठ मेला में छठवर्ती को काफी सुविधा मिलेगी। सभी लोगों ने इसके लिए विधान पार्षद के प्रति आभार प्रकट किया। विदित हो कि विधान पार्षद द्वारा लगातार अपने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री रविन्द्र शर्मा, जिला प्रवक्ता आलोक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कवि सिंह, योगेंद्र सिंह, नसीम अहमद, भाजपा नेता राजेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने पहुंचे एमएलसी व अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment