सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद ग्रामीण

श्री सीमेंट को राष्ट्रीय सीमेंट एवं बिल्डिंग मटेरियल परिषद द्वारा गुणवत्ता श्रेष्ठता पुरस्कार, ऊर्जा व पर्यावरण के क्षेत्र में प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में श्री सीमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदान किया है। जानकारी के अनुसार श्री सीमेंट को वर्ष 2017-18 व 2018-19 में सीमेंट सेक्टर में गुणवत्ता, पर्यावरण व ऊर्जा क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए विजेता घोषित किया गया है। पूर्णकालिक निदेशक पीएन छगानी ने कहा कि उपलब्धियों व कार्य निष्पादन का सुखद अनुभव लेना ही हमारे लिए संपूर्ण आनंद की अनुभूति है। उन्होंने अनुसंधान एवं विकास में जोखिम लेने की क्षमता से ही रचनात्मक सोच के लिए आगे बढ़ते रहने की बात कही। वहीं अध्यक्ष कॉमिर्शियल संजय मेहता व अरविंद खीचा ने इस उपलब्धि के लिए उच्च प्रबंधन के कुशल मार्गदर्शन, नेतृत्व एवं सबको साथ लेकर काम करने की प्रवृति को श्रेय दिया है।

प्रबंध निदेशक ने श्री परिवार को दी बधाई

प्रबंध निदेशक एचएच बांगड़ ने इस सम्मान के लिए श्री परिवार के सदस्यों को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार नवीन तकनीक एवं कार्य के प्रति वचनबद्धता को ही नहीं बल्कि लागत प्रभावी अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के साथ पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी परिभाषित करता है। वहीं श्री सीमेंट के संयुक्त प्रबंध निदेशक प्रशांत बांगड़ ने कहा कि पुरस्कार इनोवेशन की तरफ प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम है। श्री सीमेंट सदैव ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण एवं गुणवत्ता को प्राथमिकता देता आया है। ऐसे राष्ट्रीय पुरस्कार इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को बढ़ाते हैं। विदित हो कि श्री सीमेंट लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए औरंगाबाद जिले में जगह-जगह वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। जिससे प्राकृतिक संतुलित रहे आैर लोगों को इसका लाभ मिल सके।

श्री सीमेंट के अधिकारियों को पुरस्कार देते वाणिज्य मंत्री पीयूष गाेयल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aurangabad(Bihar) News - shree cement received the award for quality and energy

Post a Comment