सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद सदर

गुरूवार को शहर के 150 दुकानों में प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ नगर परिषद ने छापेमारी की। जिसके कारण दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इनमें से कुछ दुकानों से 15 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया और 16 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। छापेमारी शहर के रमेश चौक, सब्जी बाजार, भीतरी बाजार, धर्मशाला रोड, नगर थाना समीप, मछली बाजार, महाराजगंज रोड समेत अन्य जगहों पर की गई। छापेमारी से दुकानदारों के बीच बाजार में हड़कंप मच गई। सभी दुकानदार प्लास्टिक को छिपाने की कोशिश करने लगे। छापेमारी दल में नगर थाना के सब इंस्पेक्टर अरूण कुमार सिंह, नगर प्रबंधक विनय कुमार, सिविल इंजीनियर अविनाश रंजन, कार्यपालक सहायक संतोष कुमार, रंजीत कुमार, पुनीत कुमार समेत 12 अधिकारी शामिल रहे।

छापेमारी करते नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी व अन्य

दो दिनों में 1785 दुकानों पर हुई छापेमारी, 75.5 हजार से अधिक जुर्माने की वसूली| नगर परिषद प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल को लेकर सख्त दिख रही है। दो दिनों में नगर परिषद द्वारा 1785 दुकानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान से 75 हजार 600 रुपए का जुर्माना दुकानदारों से वसूला गया है। जबकि 102 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया है। की गई। जहां से 87 किलो प्लास्टिक व 59 हजार 100 रुपए का जुर्माना वसूली गया। जबकि गुरूवार को 150 दुकानों में छापेमारी की गई।

प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग नुकसानदायक

कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि छापेमारी के साथ-साथ दुकानदारों को प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग नहीं करने को जागरूक भी किया गया। दुकानदारों से आग्रह किया गया कि वे प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग न करें। जो ग्राहक घर से थैला लेकर नहीं आते हैं तो सामान देने से इनकार कर दें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aurangabad(Bihar) News - knapp raids against plastic carry bags in 150 shops in the city fines 165 thousand

Post a Comment