सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद सदर

सात िदनों से घर से लापता एक किशोर का शव गुरूवार को एक तालाब से बरामद हुअा। जिससे सनसनी मच गई। पुलिस ने मृतक के पास से एक पत्र भी बरामद किया है। जिसे प्रेम पत्र व जीवन से जुड़ी कई अहम बातें लिखी हुई है। जिससे हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में पुलिस फंस गयी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रघुनंदन बिगहा गांव समीप बधार की है। मृतक 15 वर्षीय किशोर रौशन राज नौगढ़ गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह का बेटा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। किशोर की मां रो-रोकर अचेत हो जा रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदू पर तहकीकात कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

ग्रामीणों ने तालाब में देखा शव तो मामले का हुआ खुलासा, मातम

गुरूवार को रघुनंदन बिगहा गांव के बधार में नदी किनारे एक तालाब में किशोर का शव देखा। फिर क्या था। यह खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई।

देखते ही देखते दर्जनों लोग माैके पर जुट गए। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई और शव तालाब से निकालकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद तहकीकात शुरू की। मृतक के पैकेट से एक पत्र बरामद हुई है। जिसे प्रेम पत्र बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। फिर मौके पर परिजन पहुंचे और शव का शिनाख्त की।

मृतक के पास मिला एक पत्र, जिसमें प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले होने की आशंका

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों की लगी भीड़

मृतक के पैकेट से बरामद पत्र की तस्वीर

सात दिन पहले घर से टहलने के नाम पर निकला था किशोर परिजनों ने गुमशुदगी का दर्ज कराया था सनाह

मृतक किशोर का पूरा परिवार शहर के वार्ड 31 के अनुग्रह नगर मोहल्ला में रहता है। मृतक किशोर सात दिन पहले यानी 5 दिसंबर को अपने घर से टहलने के नाम पर बाहर निकला। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद इसकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसके परिजनों ने नगर थाना में उसे गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया और अपहरण की आशंका जतायी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज, हत्या या आत्महत्या

घटना के बाद पुलिस यह गुत्थी सुलझाने में जुटी है कि यह सामान्य मौत है या आत्महत्या, या किसी ने इसकी हत्या कर दी। फिलहाल इस संबंध में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं। लेकिन उसके पास से बरामद एक प्रेम पत्र कई शंका पैदा करता है। लिहाजा पत्र में उसने लिखा है कि वह बचपन से निगेटिव वीडियो व स्पीच सुनना पसंद करता था। उसने यह भी जिक्र किया है कि वह सातवीं क्लास के बाद किसी को चाहने लगा था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aurangabad(Bihar) News - dead body of teenager found in pond for seven days police investigating the case

Post a Comment